*राजस्व टीम ने जेसीबी लगाकर अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया तालाब, सड़क, चकमार्ग* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
गोंडा जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर आज शनिवार को विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम पटखौली में सड़क के गाटे पर बनाए गए अवैध निर्माण को तहसीलदार राजीव मोहन सक्सैना की राजस्व टीम के द्वारा पैमाइश कर अवैध अतिक्रमण को जे.सी.बी. के द्वारा हटाया गया। इसके साथ ही पांडेतालाब गोंडा में राजस्व एवं नगरपालिका की समस्त टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया तथा ग्राम सभा छजवा में तालाब की भूमि पर मिट्टी पाटकर शिवलिंग रखकर अतिक्रमण करने के प्रयास को राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा विफल करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया तथा ग्राम पुरे मुसद्दी में नवीन परती गाटा सं०9266 पर बने रास्ते को राजस्व व पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया एवं तेलयानी कानूनगो में चेक मार्ग की भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया तथा पुलिस व राजस्व टीम मौके पर मुस्तैद रही।
यह जानकारी तहसीलदार सदर गोंडा राजीव मोहन सक्सैना ने दी। मौके पर संबंधित लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें