*स्वतंत्रता सेनानी महाशय छोटेलाल स्मृति मनाया गया-धर्मवीर आर्य**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
(राष्ट्र,संस्कृत रक्षा हेतु संकल्प 19 से 26 जून 2022 प्रांतीय आवासीय शिविर लखनऊ में होगा)
गोंडा 15 मई 2022 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाशय छोटेलाल के 39वे स्मृति दिवस पर आर्य समाज एवं लाला राम सरन छोटे लाल मेमोरियल ट्रस्ट तत्वाधान में जिला सभागार महाशय सेनानी छोटेलाल हाता में प्रात10बज सेनानी उत्तराधिकारी संगठन वरिष्ठ मा० धर्मवीर आर्य की अध्यक्षता में वैदिक पुरोहित पं० अमर दीक्षित ने यज्ञ के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई जिसमें मुख्य यजमान शास्त्री विनोद आर्य एवं तृप्ति आर्य उपमंत्री प्रांतीय सभा उत्तर प्रदेश रही
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो एवं क्राइम सर्च राष्ट्रीय महासचिव डॉ० बी बी मिश्रा, डी एन सिंह, कवि प्रयाग दत्त यादव डिप्टी ओझा ओंकार सिंह योगेंद्र यादव सोम प्रकाश आर्य एवं सेनानी सुपुत्र सूरज कुमार बीना गुप्ता डॉ प्रियंकाआर्या इं०प्रज्ञा आर्या शिवम आर्य एडो० आदि ने यज्ञ में आहुति डालकर सेनानी छोटेलाल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
यज्ञ उपरांत एक कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें कवि प्रयाग दत्त यादव, योगेंद्र, डिप्टी,ने ने अपने कवि शैली में चेनानी को श्रद्धांजलि दी सभा का संचालन बड़गांव आर्य समाज मंत्री शिवम आर्य ने करते हुए आए हुए सभी महानुभावों का स्वागत एवंअभिनंदन किया और राष्ट्र की बलिवेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर युवाओं को संकल्प का पाठ पढ़ाया धर्मवीर आर्य ने महाशय छोटे लाल जी के जीवन परिचय देते हुए कहां की महाशय जी को काफी नजदीक से देखा है ये स्वतंत्रता सेनानी बाबू ईश्वर शरण जीके काफी नजदीकी थे और स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई चाहे शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के परिजनो के ठहरने का गुप्त स्थान हो या फिरंगीओं के मंसूबे को नेस्तनाबूद करना हो इसके लिए परिवार से बगावत करके सदैव स्वतंत्रता आंदोलन में लगे रहे आजादी उपरांत महर्षि दयानंद सरस्वती के मंत्रियों का समाज बनाने के लिए समाज में व्याप्त पाखंड,कुरीतियों दूर करने के लिए तत्पर रहें और आर्य समाज भगाओ के प्रधान पद को सुशोभित किया ऐसे महान राष्ट्र भक्त समाजसेवी को नमन वंदन सभा की ओर से करता हूं। हूं तृप्ति आर्य एवं शास्री विनोद कुमार आर्य ने कहा कि हम सभी क्रांतिकारियों के ऋणी है हम सभी को सदैव राष्ट्र एवं संस्कृत की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। 19 जून से 26 जून 2022 तक आर्य युवा निर्माण प्रांतीय आवासीय शिविर का आयोजन लखनऊ डीएवी पीजी कॉलेज में होगा जिसमें 300 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक युवा प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु आर्य समाजो से संपर्क तत्काल करे। संपर्क सूत्र 8737 8148 62, 98390 91545 पर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें