*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मदिन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

हलधरमऊ गोण्डा(रमेश पाण्डेय)। मंगलवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना के पदाधिकारीयों द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम ग्राम-बरांव के तिवारी पुरवा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष पंडित लक्ष्मी शंकर तिवारी ने एंव संचालन अधिवक्ता एवं प्रधान प्रतिनिधि नहवा परसौरा अरविन्द कुमार शुक्ला ने की। इस दौरान भगवान परशुराम की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन एंव माल्यार्पण कर विधिवत पूजन अर्चन किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विप्रजनों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी एंव भगवान श्री परशुराम जी का जयघोष किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरवा कला राजेन्द्र शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष पंडित विजय तिवारी, मण्डल प्रभारी पंडित अशोक पाण्डेय, जिलाध्यक्ष अखिलभारतीय ब्राह्मण महासभा एडवोकेट अमरेश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी, पंडित श्याम किशोर तिवारी, जिलाकार्यकरिणी अध्यक्ष, पवन मिश्रा, जिलाप्रवक्ता सन्तोष मिश्रा, जिला सचिव राजन पाण्डेय, जिला सचिव अखिलेश दुबे, बच्चाराम शुक्ला, मुकेश शुक्ला, शिवनाथ शुक्ला, कृष्ण मोहन शुक्ला, रोहित तिवारी सहित तमाम सभ्रांतजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*