*डीएम की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण बंधु की बैठक सम्पन्न**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

गोंडा जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक का संचालन कर रहे सैनिक कल्याण अधिकारी ने सैनिकों से संबंधित समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिस पर जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी सैनिकों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित को निस्तारण के निर्देश दिये।
      उन्होंने कहा है कि सैनिकों के समास्याओं का समाधान तत्काल करवाया जायेगा। साथ ही सभी सैनिक बंधुओं से संवाद स्थापित किये तथा उनसे बात करते हुए कहा कि यदि आप लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो आप सीधे हमारे सीयूजी नंबर पर बात कर सकते हैं। 
            इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.एस. केसरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, सैनिक कल्याण अधिकारी सहित सैनिक कल्याण से संबंधित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*