*पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने थाना वजीरगंज का किया वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने एवं पुलिसकर्मियों से संवाद कर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने दिए निर्देश**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
आज दिनांक 17/05/2022 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने थाना वजीरगंज का वार्षिक निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण से पूर्व पुलिस अधीक्षक ने गार्द की सलामी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने अपने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर,थाना कार्यालय,आरक्षी आवास,महिला हेल्प डेस्क,कंप्यूटर कक्ष/आइजीआरएस कक्ष,विवेचना कक्ष,शस्त्रागार, नवनिर्मित आरक्षी आवास आदि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर को साफ सुथरा रखने, कार्यालय में सफाई के साथ रिकार्डो का अद्यतन रखने, भोजनालय में पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। थाने पर नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों की बीट बुक चेक की, HS की निगरानी,बैंकों व प्रतिष्ठानों की सुरक्षा साथ ही सभी महिला आरक्षियों को अपने अपने क्षेत्र में जाकर अपराध पीड़ित महिलाओं से वार्ता करने व महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा,सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। तदोपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के समस्त उपनिरीक्षक गण /कर्मचारी गण के साथ आईजीआरएस के संबंध में मीटिंग की तथा निर्देशित किया कि प्रत्येक आईजीआरएस/ शिकायती प्रार्थना पत्रों को स्वयं मौके पर जाकर आवेदक की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण व समय बद्ध निस्तारण करने, समस्त उपनिरीक्षक गण को लंबित विवेचनाओं को भी गुण दोष के आधार पर निस्तारण व वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें