*डीएम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु व उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न हुई**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित व्यापार बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में व्यापार बंधुओं ने पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं पर चर्चा की जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बंद पड़ी नालियों की साफ- सफाई से संबंधित प्रकरण पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोंडा को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योगियों की समस्याओं/ लंबित प्रकरण को तत्काल निस्तारण करें।
बैठक में उपायुक्त उद्योग एवं बैंकों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि व्यापार बन्धुओं व उद्योग बन्धुओं के व्यापार में अपेक्षित सहयोग करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने सभी बैंक के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि उद्योग बंधुओं को बैंक में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। बैठक में व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव दिये जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी मिलकर समास्या का समाधान करायें। साथ ही बैठक में डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट एवं ईओ नगर पालिका गोण्डा को निर्देश दिये हैं कि एक साथ निकलकर शहर के अवैध टैक्सी स्टैंड की समस्या का समाधान तत्काल कराना सुनिश्चित करें, तथा बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने सड़क सुरक्षा सप्ताह एंव जागरूकता अभियान के बारे में सभी व्यापार बन्धुओं व उद्योग बन्धुओं को जानकारी देते हुए सहयोग की अपेक्षा की। वहीं बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से सड़क सुरक्षा सप्ताह एंव जागरूकता अभियान के संबंध में कहा है कि अपने-अपने स्तर से इसका प्रचार-प्रसार कराया जाय।
बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, जिला पंचायत अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एआरटीओ बबिता वर्मा, ईओ नगरपालिका गोण्डा, जिला उद्योग अधिकारी, शाखा प्रबंधक मेन शाखा स्टेट बैंक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित, समस्त व्यापार बंधु, समस्त उद्योग बंधु के पदाधिकारी, विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें