*अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण की आयुक्त ने की समीक्षा काम में तेजी लाने के दिए निर्देश* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

आयुक्त देवीपाटन मंडल एम.पी.अग्रवाल ने आयुक्त सभाकक्ष में ब्लॉक मनकापुर के ग्राम सिसवा में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य के प्रगाति की समीक्षा किये।                   
        समीक्षा मे उप श्रम आयुक्त देवीपाटन मंडल, दिव्य प्रताप सिंह ने अवगत कराया की शासन की प्राथमिकताओं में एक अटल आवासीय विद्यालय जो कि, पंजीकृत भवन निर्माण कर्मकारो के बच्चों व अनाथ बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता दिव्य मणि द्वारा बताया गया कि विद्यालय का निर्माण 14.9 एकड में हो रहा है जिसमें एकेडमिक ब्लाक, बालक हास्टल, बालिका हास्टल, स्टाफ आवास आदि का निर्माण प्रगति पर है। आयुक्त महोदय ने निर्देश दिया कि विद्यालय का निर्माण निर्धारित समय सीमा में करायें तथा गुणवत्ता जांच हेतु थर्ड पार्टी टेस्ट भी करायें। उन्होंने निर्देश दिया कि समय-समय पर श्रम विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी संयुक्त टीम बना कर निरीक्षण भी करें। 
        बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित, सतेंद्र प्रताप, लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता सिद्धांत सेंगर व कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*