*भू माफियाओं में नहीं रहा योगी सरकार का खौफ नोटिस चेतावनी और न्यायलय के आदेश के बावजूद दबंगों ने किया विद्यालय के खेल मैदान पर निर्माण लेखपाल व् तहसील प्रसाशन असहाय* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
गोंडा तरबगंज थाना क्ष्रेत्र में भू माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है की उन्हें न तो लेखपाल तहसीलदार का डर है और न ही न्यायालय का ताजा मामला विशुनपुर के बाबूराम पुरवा का है जहा पर लगभग आठ बीघा खेल मैदान पर भू माफियाओं की कुटिल नजर पड़ी और देखते ही देखते पूरी जमीन को ये भू माफिया निगल गए इन दबंगों के खिलाफ समाज सेवी प्रदीप दूबे ने कई शिकायती पत्र तहसील दिवस जनसुनवाई एसडीम कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय पर लिखित और जनसुनवाई के माध्यम से दिया परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई और तो और हल्का लेखपाल ने जब मौके पर जाकर निर्माण कार्य रोकने को कहा तो उनकी भी नहीं सुनी और निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया खेल मैदान पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामनें दबंगों ने भैस बांधना भी शुरू कर दिया जिससे बच्चे आये दिन चोटिल हो रहे है इन दबंग भू माफियाओं के आगे तरबगंज प्रशासन पस्त है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें