*ग्राम फतेहपुर कोटहना में पंचायत चुनाव की पुन: मतगणना कराने का हुआ आदेश**मतगणना मे गड़बड़ी का लगा था आरोप**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के विकास खंड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर कोटहना में बीते पंचायत चुनाव में मतगणना में गड़बड़ी को लेकर दायर हुई याचिका में उप जिला मजिस्ट्रेट कर्नलगंज न्यायालय के द्वारा आगामी 13 जून को पुनः मतगणना कराने का आदेश दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकासखंड कर्नलगंज के ग्राम पंचायत फतेहपुर कोटहना का है। जहाँ चुनाव में मतगणना की गड़बड़ी को लेकर अपील दायर हुई थी। उप जिला मजिस्ट्रेट कर्नलगंज के न्यायालय में चल रहे उपरोक्त मुकदमे में न्यायालय के द्वारा आगामी 13 जून को पुनः मतगणना कराने का आदेश दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*