*एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर को निर्माण में अवैध हस्तक्षेप रोकने हेतु दिया निर्देश**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
कर्नलगंज/परसपुर गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत परसपुर के मोहल्ला राजा टोला निवासी लल्लू गौतम ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है कि उसके मकान में दरवाजा व शमसेड लगा था जिसके जर्जर होने की वजह से वह दूसरा दरवाजा लगाकर उसके बचाव के लिये शमसेड लगाने के साथ अपने नाली का पानी सरकारी नाली में गिरा रहा था। जिसे पड़ोस के ही कुछ लोग बलपूर्वक रोंक रहे हैं।
पीड़ित का आरोप है कि उसके मकान के सामने 11 फिट चौड़ा इंटरलाकिंग लगा रास्ता है। रास्ते के बीच में सभी लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति का जबरन शौंचालय बनवा दिया है,जिससे रास्ता अवरुद्ध है। मगर उसका विरोध न करके लोग बल पूर्वक लल्लू का दरवाजा, शमसेड लगाने व नाली का पानी सरकारी नाले में गिराने से रोंक रहे है। पीड़ित व्यक्ति ने दरवाजा व शमसेड लगवाते हुये उसके नाली का पानी सरकारी नाली में गिरवाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी कर्नलगंज हीरालाल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। मामले में प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर को प्रकरण की जांच करके निर्माण में अवैध हस्तक्षेप रोकने का निर्देश दिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें