*सड़क दुर्घटना में परिवार के इकलौते मुखिया की मौत,छिना सहारा**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*




 ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। क्षेत्र के  कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग स्थित बैकुंठनाथ डिग्री कालेज के पास रविवार की देर रात्रि किसी अज्ञात वाहन के टक्कर मार देने से हुए दर्दनाक हादसे में परिवार के इकलौते मुखिया की जिन्दगी छीन ली,जिससे परिवार अब पूरी तरह से असहाय व बेसहारा दिख रहा है।                                                                                              प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम विवियापुर अवधूत नगर निवासी प्रदीप सिंह उर्फ बब्लू उम्र लगभग 39 वर्ष रविवार को किसी कार्य से कहीं गये थे और रात्रि में घर लौटते वक्त कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग स्थित बैकुंठनाथ डिग्री कालेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार कर मरणासन्न कर दिया। जिससे रात्रि में ही उन्हें कर्नलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और वहाँ से उन्हें गोण्डा रेफर कर दिया गया। जहाँ उनकी मौत की पुष्टि की गयी है।मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप सिंह परिवार के एक मात्र सहारा थे जो अपनी दिन रात मेहनत के बदौलत अपना परिवार चलाते थे। घर में उनकी पत्नी काफी समय से लकवाग्रस्त हैं और घर में तीन छोटे-छोटे बच्चे व उनकी वृद्ध माता हैं। रोता बिलखता पूरा परिवार अब असहाय व बेसहारा दिख रहा है। सड़क दुर्घटना में उनके आसामयिक निधन से क्षेत्र के लोग काफी आहत और दुःखी है। वहीं सगे संबंधी घर पहुँचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*