*भाकपा ने महंगाई के खिलाफ सौंपा मांगपत्र* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोण्डा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बुधवार को महंगाई बेरोजगारी व पुलिसिया उत्पीडन को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मांग पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश की पुलिस बेलगाम होगयी है और जिलों में कानून का राज नहीं पुलिस राज चल रहा है। महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ रहा है। सुरक्षा और सुशासन देने के राज्य सरकार के सारे दाबे हवा हवाई साबित हुये हैं।
भाकपा जिला कौंसिल के मंत्री रामकिशोर के हस्ताक्षर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में प्रति दिन किसी न किसी महिला की हत्या या उत्पीड़न हो रहा है। सिध्दार्थनगर में गोकशी के कथित दोषी को पकड़ने गयी महिला की गोली लगने से मौत हो गयी।
लगभग इसी तरह की घटना चंद दिन पहले फीरोजाबाद के पचोखरा थानान्तर्गत इमलिया गाँव में हुयी थी जब जमानत पर छूटे दलितों को दबंगों के साथ पकड़ने गयी पुलिस की कार्यवाही में महिला की मौत होगयी थी। ललितपुर में दरोगा द्वारा बलात्कार और चंदौली में दबिश के दौरान युवती की हत्या को लोग भूले नहीं हैं कि प्रयागराज में एक सैनिक के घर में घुस कर पुरुष दरोगा ने महिला की जबर्दस्त पिटायी की। श्रावस्ती में एक दबंग ने विधवा ब्राह्मण महिला से बलात्कार की कोशिश की और प्रतिरोध करने पर उसकी आँखें फोड़ दी। इस तरह की घटनायें हर जिले में लगभग हर दिन हो रही हैं। अधिकतर घटनायें दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ घट रही हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में से सुरेश कनौजिया ईश्वर शरण शुक्ल सत्य नरायन त्रिपाठी व रघुनाथ का. राम किशोर शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें