*दिनदहाड़े मंदिर के गेट से बाईक चोरी की हुई घटना में नहीं दर्ज हुआ मुकदमा**कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में बढ़ रहीं वाहन चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए बनी चुनौती* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*


ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा


कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और वाहन चोर आये दिन गाड़ी चोरी करके पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र में सामने आया है। यहां बीते दिनों दिन दहाड़े एक प्रसिद्ध मंदिर के गेट के पास महंत की खड़ी मोटरसाइकिल को चोर चुराकर मौके से फरार हो गया जिसके संबंध में पीड़ित महन्त द्वारा रविवार को थाने में तहरीर दी गई लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नही हुआ है और ना ही बाईक का पुलिस पता लगा सकी है।वहीं क्षेत्र में पूर्व में हुई बाईक चोरी की अन्य घटनाओं में भी पुलिस अभी तक खाली हाथ है। 
विदित हो कि कर्नलगंज क्षेत्र में चोर बेखौफ वाहन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक मामला कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र से सामने आया है। यहां बीते रविवार को दिन में बारह बजे दोपहर बरखण्डी नाथ महादेव मंदिर के गेट पर महन्त सुनील पुरी की खड़ी मोटर साइकिल गायब हो गई जिसको उन्होंने काफी तलाश किया व पता लगाया लेकिन मोटर साइकिल नहीं मिली। जिससे मंदिर के गेट से मोटरसाईकिल किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गायब कर दिए जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करके उचित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु कोतवाली कर्नलगंज में तहरीर दी गई।जिसमें अभी तक ना तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और ना ही गाड़ी को बरामद किया है। बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं तथा क्षेत्र में बीते कुछ महीने में अब तक बदमाशों द्वारा कई बाइक चोरी की जा चुकी है। इसमें से दो बाइक चोरी की घटना कोतवाली के कस्बा चौकी कर्नलगंज क्षेत्र की है। जिसमें ना तो चोरों को अब तक पकड़ा जा सका है और ना ही चोरी हुई बाईक बरामद की जा सकी है। यही नहीं उक्त बाइक चोरी की घटना के अलावा बीते मार्च महीने में कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी कर्नलगंज अन्तर्गत दवा लेने गये एक व्यक्ति की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज के सामने से दिनदहाड़े पैशन प्रो बाईक भी चोरी हो चुकी है जिसकी सूचना स्थानीय कस्बा चौकी में नौ मार्च 2022 को पीड़ित द्वारा दी जा चुकी है। वहीं उसी दरमियान तहसील परिसर से एक स्टांप विक्रेता की बाईक भी चोरी हो चुकी है। इन दोनों मामलों में से मात्र एक घटना स्टांप विक्रेता की बाईक चोरी के संबंध में काफी मशक्कत से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया जबकि सीएचसी के सामने से चोरी हुई बाईक की घटना के संबंध में अभी तक ना तो मुकदमा दर्ज किया गया और ना ही बाईक ही बरामद की गई है। जबकि यह घटना और चोर की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। इसके बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है व बदमाशों को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। क्षेत्र में इस तरह के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं,जहाँ प्राय: पुलिस द्वारा बाईक चोरी की घटना की रिपोर्ट ही नहीं दर्ज की जाती है और यदि एक आध मामले दर्ज भी किये जाते हैं तो उसमें भी ना तो बाईक बरामद हो पाती है और ना ही बदमाशों का कहीं पता चल पाता है। जिससे क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही हैं। बाइक चोरी के इन मामलों को लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज सुधीर सिंह से सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*