*फल सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष पर मोहम्मद दस्तगी की हुई ताजपोसी**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

करनैलगंज /गोण्डा - फल सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव में मोहम्मद दस्तगीर अपने प्रतिद्वंदी इकबाल को आठ मतों  से परास्त कर विजय घोषित हुए।रविवार को गल्ला एंव फल सब्जी मंडी में आयोजित फल एंव सब्जी मंडी एसोशिएशन के अध्यक्ष पद के  चुनाव में कुल 91 वोटों में से 90 वोट पड़े। जिनमें मोहम्मद दस्तगीर को 49 वोट तो वहीं उनके प्रतिद्वन्दी इकबाल को 41 वोट मिले।  कड़ी टक्कर व करीबी मुकाबले को देखते व्यापारियों में भी अंत तक रोमांच बना रहा। फल सब्जी मंडी एसोशिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव आवेश राइनी के अगुवाई व मो.शफीउल्ला, नजीर विधायक, राकेश, कलीम, ननकुन्ना, सगीर व  इमरान की देख रेख में सम्पन्न हुआ।  जीत के बाद अध्यक्ष पद पर विजयी मो. दस्तगीर को फूल माला व लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। जीत पर खुशी जताने वालों में मो. कलाम, फौसुररहमान मन्ना, किफायत उल्ला, अनेक सिंह फौजी, अनूप व आले रसूल शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*