*गोंडा/परसपुर प्राथमिक विद्यालय रनियापुर मधईपुर कुर्मी ग्राम पंचायत विद्यालय के शिक्षक रहते हैं नदारद**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
विकासखंड परसपुर के अंतर्गत आने वाले रनियापुर मधईपुर कुर्मी ग्राम पंचायत के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सरिता पटेल विगत कई महीनों से अनुपस्थित हैं इसकी सूचना ग्रामीणों ने पत्रकारों को दी पत्रकारों ने वहां जाकर देखा तो पता चला कि शिक्षक कई महीनों से विधालय नही आ रही हैं जिसकी सूचना माननीय बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गई न्यूज़ चैनल में चलाया गया प्रिंट मीडिया में छापा गया जिसके बाद भी कोई अभी तक उचित कार्यवाही नहीं हो रही है आज हमारे पत्रकार महोदय ने खंड शिक्षा अधिकारी से बात किया की क्या कार्यवाही हुई तो उन्होंने कहा जांच चल रही है सच जब सामने दिख रहा है तो जांच किस चीज की हो रही है यह हमको समझ में नहीं आ रहा इससे यह स्पष्ट होता है कि कहीं ना कहीं अपर अधिकारियों की मिलीभगत से विद्यालयों से शिक्षक गायब रहते हैं यह एक मामला परसपुर का ही नहीं है हमको ऐसा प्रतीत होता है कि पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसा गंदा खेल खेला जा रहा है जिससे शिक्षा का स्तर गिरेगा प्राथमिक विद्यालय में लोगों की मान्यता घटेगी और साथ-साथ सरकार को भी बदनाम किया जाएगा जहां उत्तर प्रदेश सरकार प्राथमिक विद्यालय के शिक्षा को उच्च शिक्षा के स्तर को बनाने का प्रयास कर रही है वहीं कुछ शिक्षक अपने मनमाने ढंग से विद्यालय को चला रहे हैं जिससे लोगों मे विद्यालय के प्रति विश्वास कम होता देख रहा है ग्रामीणों की आशा है कि जिले के उच्च अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करेंगे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें