*डीएम ने ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया शुभारम्भ**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने आज जिला पंचायत सभागार में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ओडीएफ-प्लस ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन विषयक कार्य योजना निर्माण हेतु चयनित रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों का जनपद स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किये।
प्रशिक्षण में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थिति समस्त विकासखण्ड के ब्लाक कोआर्डिनेटर व सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत हो रहे प्रशिक्षण के संबंध में बताते हुए कहा कि आप सभी लोग गावों की साफ-सफाई हेतु कार्ययोजना बना कर बेहतर ढंग कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति खुद जागरूक हों तथा अपने आस-पास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित गिरी, जिला पंचायत अधिकारी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभय प्रताप सिंह रमन, सहायक लेखाकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सुर्दशन त्रिपाठी, यूनीसेफ सहित विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें