*पूर्व मंत्री अमरमणि समेत 47 के अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गोंडा- अतिक्रमण के घेरे में आए पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी समेत 47 अन्य रसूखदारों के भवन व प्रतिष्ठानों पर जल्द ही बुलडोजर चलेगा। इसके माध्यम से इन भवनों के अवैध निर्माण को ढहाने की कार्रवाई होगी। सीएम योगी की सख्ती के बाद चेते प्रशासन ने शहर में दीवानी चौराहे से क्रांति उपवन के बीच चिन्हांकन कर अवैध निर्माण की श्रेणी में आने वाले भवनों व दुकानों को चिह्नित किया है। इसमें कई होटल, कांपलेक्स, प्राइवेट क्लीनिक और बैंक भवन तक शामिल हैं। इन भवनों का अवैध निर्माण ढहाए जाने के लिए डीएम स्तर से निर्देश भी जारी हो गया है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता की अध्यक्षता में गठित टीम को चिह्नित अवैध निर्माण व कब्जे हटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। गठित टीम में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा के साथ ही लोक निर्माण विभाग, पुलिस व नगर पालिका के अधिकारी शामिल रहेंगे। आंबेडकर चौराहे के आगे पूर्वमंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पेट्रोल टंकी है, जो अतिक्रमण के दायरे में आ गई है। डीएम की ओर से 47 अवैध कब्जेदारों की जारी सूची में उनका नाम भी शामिल है। इसके साथ ही कार्रवाई में 17 कांपलेक्स के साथ ही निजी चिकित्सक डॉ. महमूद आलम की क्लीनिक एक नामचीन होटल का निर्माण कार्य भी अवैध कब्जे के दायरे में हैं।
सर्वे सत्यापन में यह भी उजागर हुआ कि एक तीन मंजिला मकान सरकारी जमीन को कब्जा कर बनाया गया है। विस चुनाव के पहले केंद्र सरकार की ओर से स्थापित आधार केंद्र कक्ष का नाम भी अतिक्रमण में दायरे में है। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को पुलिस व नगर पालिका प्रशासन से समन्वय स्थापित करके अवैध कब्जों को हटवाने की कार्रवाई के पूरी सख्ती के साथ संचालित करने को कहा है।
दो दिन का अल्टीमेटम, 27 से गरजेगा बुलडोजर।
अतिक्रमण से जूझ रहे शहर में हर प्रमुख रास्तों पर जाम के हालात सामान्य बात है। चौक बाजार से लेकर वीर अब्दुल हमीद चौराहे तक हर दिन सैकड़ों लोग घंटों ट्रैफिक जाम की परेशानी से जूझते हैं। यही हाल स्टेशन रोड व सरकुलर रोड का है। शासन के आदेश के बाद शहर में अतिक्रमण अभियान तो शुरू हुआ। मगर बिना अग्रिम सूचना के अभियान का व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे बैकफुट पर आए जिला प्रशासन ने चिह्नित अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन की मोहलत भवन स्वामियों व कारोबारियों को दी है। इस दौरान खुद अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर चलाकर चिह्नित अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता व नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
व्यापारियों का कहना था कि अतिक्रमण अभियान की पहले से सूचना नहीं दी गई। पहले सूचना होती तो वह स्वयं अतिक्रमण हटा लेते। ऐसे में तोड़फोड़ से उन्हें नुकसान झेलना पड़ेगा। व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन ने राहत देते हुए अतिक्रमण हटाने को 25-26 मई तक का समय देते हुए अल्टीमेटम दिया है। इस बीच लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*