*281.711 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण**गुणवत्तापूर्ण कार्य कर समय से तैयार करने के निर्देश-जिलाधिकारी**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रुपये 281.711 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने एवं प्रत्येक सप्ताह शनिवार को होने वाले कार्यो की प्रगति से भी अवगत कराने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज से जनपद के आस-पास के छात्र-छात्राओं को डॉक्टर की तैयारी के लिए बाहर जाना पड़ता था। अब इन छात्र-छात्राओं को ही नहीं बल्कि उनके अभिभावक को भी ज्यादा से ज्यादा समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
      उन्होने कहा कि जनपद मुख्यालय पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज से जनपदवासियो को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी तथा मेडिकल की तैयारी करने वाले बच्चो का भी भविष्य सवंरेगा और चिकित्सक बन पाएंगे। 
      निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, डीएसटीओ सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*