*विशेष लोक अदालत में 14 आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का हुआ निस्तारण**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आर्बिट्रेशन के निष्पादन यादों (Execution of Arbitration Matters) के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय गोण्डा में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रविन्द्र कुमार प्रथम
की अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी डा० दीनानाथ सप्तम अपर जिला जज की उपस्थिति में किया गया , जिसमें कुल -14 आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोण्डा के सचिव, श्री कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस विशेष लोक अदालत में माननीय जनपद एवं सत्र न्यायाधीश श्री रविन्द्र कुमार प्रथम द्वारा 03 बाद , तृतीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनामिका चौहान द्वारा 01 वाद , चतुर्थ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश ई० सी० एक्ट श्री मो० नियाज अहमद द्वारा 01 वाद , पंचम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजबहादुर रामदेव यादव द्वारा -02 वाद , सप्तम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश डॉ० दीनानाथ द्वारा 05 वाद , अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफटीसी प्रथम श्री जितेन्द्र गुप्ता द्वारा 01 वाद, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफटीसी नवीन श्री विद्याभूषण पाण्डेय द्वारा -01 वाद निस्तारित किये गये।
इस अवसर पर जनपद न्यायालय गोण्डा में सम्बन्धित न्यायिक अधिकारीगण , फाइनेंस कम्पनी के अधिकारी तथा अन्य अधिवक्तागण , न्यायालय के कर्मचारीगण व वादकारी आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें