*नवाबगंज कस्बे में लगने वाली खोया मंडी के ठेके की अन्तिम बोली 11 लाख 40 हजार रुपए पर रुकी**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

नवाबगंज ;गोंडाद्ध 13 मई। नवाबगंज कस्बे में लगने वाली खोया मंडी के ठेके की बोली नगर पालिका के सभागार में पालिका अध्यक्ष डा0 सत्येंद्र सिंह तथा एसडीएम न्यायिक व प्रभारी ईओ आकाश सिंह की मौजूदगी में की गई। यहां 11 लाख 40 हजार रूपए की अंतिम बोली लगी। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में पूर्व सूचना के आधार पर खोया मंडी की नीलामी की गई। नगरपालिका नें खोया मंडी के नीलामी की कीमत दस लाख रूपए रखा था। कस्बे सहित क्षेत्रीय 06 लोगों नें खोया मंडी के नीलामी में बोली के लिए अपना पंजीकरण कराया था। दस लाख रुपये से शुरू हुई बोली 11 लाख 40 हजार रुपए पर रुकी। कस्बे के केशरी नंदन नें अंतिम बोली लगा ठेका अपने नाम किया। अंतिम बोली लगाने वाले को पूरा पैसा एकमुश्त जमा करना होगा।बोली लगाने वालों में विवेक पांडेयए जितेन्द्र सिंहए रमेश तिवारीए विजय बहादुर यादवएकेशरी नंदन रहे।इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल भी मौजूद रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*