*‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत को0नगर महिला हेल्प डेस्क की महिला आरक्षी ने पेश की मानवता की मिसाल-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
माननीय मुख्यमन्त्री जी उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान व पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा के द्वारा मित्र पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दृष्टिगत दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल। अदलावाद तेलंगाना स्टेट आन्ध्राप्रदेश की रहने वाली एक महिला जो घर से गुस्सा कर भटकते हुए रात्रि में को0नगर जनपद गोण्डा चली आयी थी जिसको कोतवाली नगर के महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी सोनाली वर्मा ने खाना खिलवाकर महिला से बात-चीत किया। तथा भटकी हुई महिला के माता- पिता से बातचीत कर उक्त महिला को समझा बुझाकर किराया भाड़ा व रास्ते में खाने हेतु 1000/- रूपय देकर बस में बैठाकर उसके घर अदलाबाद तेलंगाना स्टेट आन्ध्राप्रदेश को रवाना किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें