*बलवा व मारपीट करने के 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बलवा व मारपीट करने के 05 वांछित अभियुक्तों-01. जैनउल्ला, 02. हकीउल्ला, 03. जुनेद, 04. जवीउल्ला, 05. कलामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 30.04.2022 की रात्रि को वादी ननके उर्फ सरपन्चे पुत्र जगपत्तार सोनकर नि0 पण्डितपुरवा सरकाण्ड थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को खेत की रखवाली करते समय चोर समझ कर पकड़ लिया गया था। वादी के नामपता बताने के बाबजूद भी अभियुक्तगणों द्वारा बलवा करते हुए वादी को नीम के पेड में बांधकर गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
जैनउल्ला पुत्र अब्दुला खां नि0 मकदुमपुरवा लखनीपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
हकीउल्ला पुत्र इनायत उल्ला नि0 मकदुमपुरवा लखनीपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
जुनेद पुत्र अमीरूउल्ला नि0 मकदुमपुरवा लखनीपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
जवीउल्ला पुत्र हकीउल्ला नि0 मकदुमपुरवा लखनीपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
कलामुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन नि0 मकदुमपुरवा लखनीपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0-101/22, 147,149,342,323,504,506 भादवि व 3(1) द/ध एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें