*सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 02 व्यक्ति गिरफ्तार-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जुआरियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को दिए थे ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोडारे पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना जुआ खेलते हुए 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल-1000 रुपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया । अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना खोडारे में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।
आशीष श्रीवास्त पुत्र अजय कुमार श्रीवास्तव निवासी फत्तेपुर थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा
फिरोज पुत्र मो0रहीश निवासी फत्तेपुर थाना खोडारे जनपद गोण्डा
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0- 67 / 22, धारा 13 जुआ अधिनियम थाना खोडारे जनपद गोण्डा ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें