*चोरी की मोटरसाईकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजियाप्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में वाहन चोरो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त जितेन्द्र सिंह को गिरफ्तार उसके कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाईकिल व चाभी का गुच्छा बरामद किया गया। मोटरसाईकिल के बारे में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाईकिल पूर्व में मैने थाना मनकापुर क्षेत्र से चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में थाना मनकापुर में मु0अ0सं0-146/22, धारा 379 भादवि पंजीकृत है। जिसको बेचने हेतु ले जा रहा था की मोटरसाईकिल सहित पकड़ लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 ब्रम्हाचन्द्र सिंह निवासी कोटखास थाना खोडारे जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0-141/22, धारा 411/41 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0-146/22, धारा 379 भादवि थाना मनकापुर, जनपद गोण्डा।
01 अदद HF डीलक्स मोटरसाईकिल।
02. चाभियों का गुच्छा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें