*उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में सेवायोजित प्रशिक्षणार्थियों का सत्यापन करायें-आयुक्त**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

 गोंडा आज शुक्रवार को आयुक्त, देवीपाटन मण्डल एम.पी. अग्रवाल की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त सभागार कक्ष में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान डी0के0 सिहं, संयुक्त निदेशक महोदय, प्रशिक्षण एवं शिशिक्षु, देवीपाटन मण्डल द्वारा उ0प्र0 कौशल विकास मिशन योजना कार्यकारिणी समिति व डी0पी0एम0यू0 के अन्तर्गत कार्यरत कर्मचारियों के बारे संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गयी।
              बैठक में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत एस0एस0डी0एफ,  बी0ओ0सी0डब्लू0,  एस0सी0टू0एस0एस0पी0,  पी0एम0के0वी0वाई0 3.0 तथा दीनदयाल ग्रामीण कौशल्य योजना के बारे में विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी एवं मण्डल के 04 जनपदों के जिला समन्वयकगण को निर्देशित किया गया कि योजनान्तर्गत संचालित आवासीय/अनावसीय प्रशिक्षण केन्द्रों का औचक निरीक्षण एवं वित्तीय वर्ष 2019-20 में सेवायोजित हुए प्रशिक्षणार्थियों का सत्यापन कराकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराने हेतु निर्देशित कि गया है।
              इस अवसर पर डी0के0 सिहं, संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण एवं शिशिक्षु, देवीपाटन मण्डल तथा संतकुमार जिला समन्वयक/डी0सी0 मनरेगा, गोण्डा, प्रदीप अग्निहोत्री जिला समन्वयक बहराइच,  जिला समन्वयक बलरामपुर/श्रावस्ती एवं एम0आई0एस0 मैनेजर पंकज कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, गोविन्द पाण्डेय व डी0पी0एम0यू0 गोण्डा से आदर्श कश्यप उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*