*उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/क्राइम संवाददाता नमर प्रताप वर्मा बलरामपुर*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/क्राइम संवाददाता अमर प्रताप वर्मा बलरामपुर

आज दिनांक 18 अप्रैल 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव मनाए जाने के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडास बुजुर्ग पर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया| मेले का शुभारंभ  विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा द्वारा किया गया| मेले में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग , शिक्षा विभाग , पंचायती राज विभाग , विकलांग कल्याण विभाग, युवा कल्याण एवं खेल विभाग आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं के संबंध में मेले में आए हुए नागरिकों को जानकारी दिया गया|मेले में कुल 467 मरीजों का पंजीकरण किया गया।21 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की डिजिटल हेल्थ आई डी बनाया गया।24 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया गया।443 मरीजों का चेक अप व उपचार किया गया।11 मरीजो का टेलीमेडिसिन के माध्यम से उपचार किया गया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ0 सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजीव कुमार शाक्य शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, अरविन्द मिश्रा, डॉ0 शोएब ,विनोद ,सगुन आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*