*स्थानीय तहसील क्षेत्र में विधान परिषद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग सकुशल हुआ सम्पन्न**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/ क्राइम संवाददाता अमर प्रताप वर्मा बलरामपुर*
ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/ क्राइम संवाददाता अमर प्रताप वर्मा बलरामपुर
उतरौला(बलरामपुर) स्थानीय तहसील क्षेत्र में विधान परिषद का चुनाव शान्तिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न हुआ।सभी मतदान केंद्रो पर सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे।शनिवार को विधान परिषद का चुनाव शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुआ।विकास खंड उतरौला में कुल मत 164के सापेक्ष 151 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।जिसमें 78पुरूष मतदाता एवं 73महिला मतदाता सम्मिलित रहे ।ब्लाक श्रीदत्त ग़ंज में 152के सापेक्ष 149 मतदाताओं द्वारा मत डाला गया।जिसमे 82पुरूष मतदाता व 67महिला मतदाता सम्मिलित रहे।ब्लाक रेहरा बाजार में 189के सापेक्ष 185मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया जिसमें 90पुरूष व 95महिला मतदाता सम्मिलित रहे।ब्लाक गैड़ास बुजुर्ग में 100प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।यहां पर कुल 112 मतदाताओं के सापेक्ष 112मतदाताओं के द्वारा मत डाला गया।जिसमे 68महिला मतदाता व 44पुरूष मतदाता सम्मिलित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें