*पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीयों को वितरण किये बॉडी वार्म कैमरा, वाहन चेकिंग से लेकर घटनास्थल तक कैमरे से होगी निगरानीः-* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

आज दिनांक 24.04.2022 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीयों को बॉडी वार्म कैमरा दिये जो कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनायेगा, वाहन चेकिंग से लेकर घटनास्थल तक कैमरे से निगरानी कि जायेगी। ये पुलिस की वर्दी पर लगे रहेगे। प्रतिदिन कैमरे का डाटा कैमरें में रिकार्ड रहेगा। इसमें बातचीत के साथ वीडियो रिकार्डिग होगी। यदि कैमरे में अभद्रता की बात रिकॉर्ड मिलेगी तो ये आरोपी पर भारी पड़ेगी।
*आधुनिक संसाधन से लैस हो रही गोण्डा पुलिस*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने बताया कि तकनीक के दौर में पुलिस को आधुनिक संसाधन से लैस किया जा रहा है। पुलिस को वार्म कैमरे दिए गए हैं। जिनमें वाहन चैकिंग से लेकर घटना स्थल की निगरानी हो सकेगी। अनावश्यक आरोप प्रत्यारोप से राहत मिलेगी। जिससे तनावमुक्त होकर पुलिस कर्मी ड्यूटी कर जनता को सुरक्षित माहौल दे सकेगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*