*धर्म एवं संस्कृत के रक्षक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम--आर्य समाज**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
*ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
(लोक कल्याण हेतु एवं यज्ञ एवं सत्यार्थ प्रकाश की प्रति भेंट)
गोंडा 10 अप्रैल 2022 राम नवमी के पावन अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा गोंडा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य के तत्वाधान में विश्व कल्याण हेतु यज्ञ का आयोजनआर्य समाज बड़गांव गोंडा में हुआ जिसमे मुख्य अतिथि, यजमान रमेश श्योराण एवं शकुंतला श्योराण जी रहे यज्ञ के ब्रह्मा शास्त्री विनोद आर्य ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुऐ कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम मानव रूप में सर्वाधिक पूजे जाने वाले देवता के रूप में मान्यता है इनका जन्म त्रेता युग हुआ और उसी युग में भगवान विष्णु और बामन तथा परशुराम के रूप में भी सृष्टि के कल्याण हेतु जन्म लिया था वैदिक मान्यताओं के अनुसार आर्य समाज के प्रणेता महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि धर्म और संस्कृत की रक्षा हेतु हर युग में महापुरुषों ने जन्म लिया है इसी प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम राम एवं योगीराज श्रीकृष्ण ने देवता के रूप में जन्म लेकर विश्व कल्याण हेतु राक्षसों का संघार किया
आज सभी को अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा हेतु संकल्प लेना है की सभी को चित्र की जगह चरित्र की पूजा करने से ही अपने धर्म और संस्कृत की रक्षा की जा सकती है
इस अवसर पर प्रांतीय सभाउ०प्र० उपमंत्री तृप्ति आर्य एवं गोंडा सभा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य ने मुख्य अतिथि रमेश श्योराण एवं शकुंतला श्योराण जी को वैदिक ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश की प्रति एवं डॉ प्रियंका एवं एसडीओ इं०प्रज्ञा आर्य ने गोंडा का इतिहास नामक पुस्तक भेंट करके सम्मानित किया मुख्य अतिथि ने इस अवसर को सदैव यादगार बनाने के लिए बेटे डॉ०अमन हेतु जीवन साथी का चयन किया शकुंतला श्योराण एवं मीरा गुप्ता ने मंगल गीत गाकर शुभकामना एवं बधाई दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें