*आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तारः-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त मन्नू पुत्र जाकिर निवासी साईबगिया मौजा बराव थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिससे प्रताड़ित होकर लड़की द्वारा फाँसी लगाकर जान दे दी थी। मृतका के पिता द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्ता-*
01. मन्नू पुत्र जाकिर निवासी साईबगिया मौजा बराव थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-119/22, धारा 306, 363, 366 भादवि व 18 पॉक्सो ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
उ0नि0 नीरज कुमार मय टीम
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें