*धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सवगोण्डा**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
सर्कुलर रोड स्थित शारदा मैरिज लान में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम अखंड रामायण से शुरू हुआ। इसमें उज्जैन के आचार्य पं योगेश पांडेय और पं किशोर जोशी द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ करवाया गया। फिर रात्रि जागरण का आयोजन हुआ जिसमें भजन की शुरुआत गायक शिवा पंडित ने गणेश वंदना से किया। और बाला जी की भजनों की प्रस्तुति दी। उसके बाद भजन गायक रोहित शर्मा दीपक ने भगवान् श्री राम, बाला जी के साथ साथ बाबा खाटू श्याम जी के भजनों की प्रस्तुति पर भक्त खूब झूमे। उन्होंने गाया कि आप की कृपा से सब काम हो रहा है. परिवार मेरा तेरे हवाले ओ खाटू वाले वो खाटू वाले...
सिंदूर चढाने से सब काम होता है। हनुमान को खुश करना आसान होता है... आदि भजनों की हाजिरी लगाई। म्यूजिक जय श्री श्याम म्यूजिकल ग्रुप रहा। लखनऊ से मनीष बजरंगी द्वारा झांकी पेश किया गया। इस दौरान भक्तों के दर्शन करने के लिए दरबार में तांता लगा रहा। लोग बाबा का दर्शन कर आर्शीवाद लिया। उधर मैदान में बाबा का भंडारे का आयोजन चल रहा था जिसमें हजारों की संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।ये कार्यक्रम श्री मैंहदीपुर बाला जी सेवक परिवार समिति द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजक व सेवक प्रेम गोयल, संतोष सोनी, शिव शंकर सोनी, संगम रावत, अमित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, महेश सिंघल, शम्भू मोदनवाल, अमर नाथ गुप्ता, उमा नाथ मोदनवाल, अशोक अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता,सतनाम प्रजापति, राम अवतार मित्तल सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें