*जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण व समय से कार्य पूर्ण कराने के दिये निर्देश**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता सुरेश कनौजिया गोंडा

गोंडा  गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज का औचक निरीक्षण किया लगभग 43 करोड़ रूप की लागत से बन रहे इंजीनियर कॉलेज के निर्माण कार्य के धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा कार्यदाई संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरा करने की डेडलाइन जून 2022 के अनुसार युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य कराएं। इसके साथ ही हिदायत दी कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा की निर्माण कार्य समय पर पूरा हो इसके लिए मैन पावर बढ़ाए तथा दिन-रात कार्य कराएं। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कालेज के निर्माण कार्य में अधो मानक सामग्रियों का प्रयोग कतई न किया जाए अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी। 
          इसके अलावा अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की पाक्षिक रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान कार्यदाई संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*