*कटराबाजार के नवागत बीईओ का शिक्षक/कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने किया स्वागत**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
कर्नलगंज/कटरा बाजार गोंडा। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र कटराबाजार के मीटिंग हाल में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार गुप्ता का प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेश्वर बक्स सिंह, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के मण्डल अध्यक्ष उमेश प्रताप मिश्र द्वारा माला पहनाकर एवं फूल व गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राम आशीष तिवारी शजर, प्रेम नाथ शुक्ल, अरुण तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी, जय प्रकाश अवस्थी, गौरव श्रीवास्तव, अजय पाण्डेय, शंभूनाथ सिंह, अजहर आलम प्रभाकर तिवारी, बालेन्द्र तिवारी सहित काफी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें