*मासूम बालिका की हत्या आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा।  मासूम बालिका की हत्या करके शव को छुपाने के मामले में वांछित आरोपी महिला को स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूत्रों से सूचना मिली कि बालिका हत्यारोपी वांछित महिला नज्जो पत्नी रवि अहमद निवासी ग्राम गौरवा खुर्द साईं तकिया कटरा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग शहीद मर्द बाबा मजार के पास कहीं जाने के फिराक में है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज ने बताया कि सूचना मिलते ही वह स्वयं उप निरीक्षक शादाब आलम, आरक्षी अंकुर पाण्डेय, अमित कुमार सिंह, महिला आरक्षी कामिनी मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे और वांछित नज्जो को गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि रन्नो के ननद की छह वर्षीय बेटी अल्फिसा सोमवार की शाम भोजन करके उसके साथ सो रही थी। रात्रि के समय रन्नो ने उसकी हत्या करके शव तालाब में फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि मामले में वांछित आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*