*घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व नगदी चोरी**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा
बहराइच / थाना दरगाह शरीफ शहर में चोरों की धमक बढ़ गई है, आये दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। शहर के थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र के नई बस्ती घोसिनबाग बक्शीपुरा मोहल्ले में बन्द एक घर को चोरों ने बेखौफ हो कर पूरा खंगाल लिया। रविवार को मकान मालिक लौटे तो घर की हालत देख सन्न रह गए। घर मे रखे सारा सामान व आलमारी का ताला तोड़ कर नगदी रुपयों के अलावा सोने चांदी के जेवर व कपड़े सब चोरी हो गए। थाना दरगाह शरीफ मोहल्ला नई बस्ती घोसिनबाग बक्शीपुरा निवासी पीड़ित प्रदीप कुमार द्वारा दिये गये तहरीर के अनुसार स्थानीय पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मु.अ.स. 100/2022 धारा 45, 380 भा.द.स. दर्ज कर लिया है। पीडत ने बताया कि वह दिनांक 22 अप्रैल को घर में ताला लगाकर एक जरूरी काम से बाहर गए हुये थे। 24 अप्रैल को सुबह जब वह 9:30 बजे लौटकर आए तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया तथा आलमारियां खुली देख सन्न रह गए। आलमारी में रखे नगदी रुपये व सोने, चांदी के गहने कपड़े आदि लगभग चार लाख रुपये की चोरी होने की बात बतायी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें