*पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय गोण्डा का किया वार्षिक निरीक्षण, समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित शाखा प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश-**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

आज दिनाकं 11.04.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय गोण्डा का वार्षिक निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण से पूर्व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय गोण्डा पहुँचकर गार्द की सलामी ली तत्पश्चात पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक, कार्यालय क्षेत्राधिकारी सदर, सी0ओ0 लाईन, महिला शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, कोरोना सेल, अपराध शाखा, विशेष किशोर पुलिस ईकाई, थाना एएचटीयू, आयोग सेल, आगन्तुक हेल्प डेस्क, आई0जी0आर0एस0 शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ,  प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, सीसीटीएनएस, विधिक शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ, पासपोर्ट, जनसूचना, साइबर सेल, मॉनीटरिंग सेल, मीडिया सेल व स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शाखाओं में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी की साथ ही समस्त शाखा प्रभारियों को रिकार्डों का सही ढंग से रख रखाव,अद्यतन करने व साफ सफाई कराने, डी0सी0आर0वी0 शाखा को अभियान चलाकर अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही कराने, क्राइम ब्रांच को लंबित विवचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष किशोर पुलिस ईकाई व थाना एएचटीयू को पॉक्सों एक्ट व बालश्रम संबंधी मामलों में प्रभावी कार्यवाही करने, जनशिकायत व आई0जी0आर0एस शाखा को जनशिकायती प्रार्थना पत्रों का फीडबैक लेकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराने, प्रधानलिपिक शाखा में लंबित प्रारम्भिक जांच का शीघ्र निस्तारण व समस्त चरित्र पंजीकाओ में मंतव्य अंकन कराने, आंकिक शाखा को सभी जी0पी0एफ0 पासबुको को अध्यावधि करने, सीसीटीएनएस शाखा को सीसीटीएनएस प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व समय-समय पर कार्यशाला आयोजित कराने, विधिक शाखा को मा0 न्यायालय से प्राप्त रिटों में समय से आख्याएं दाखिल कराने, साइबर सेल को ऑनलाइन फ्रॉड से संबंधित शिकायतों में पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने, मॉनीटरिंग सेल को पॉक्सों व महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने, सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखने व एलआईयू0 शाखा को  पासपोर्ट वेरीफिकेशन का समयबद्ध निस्तारण करने व अभिसूचना तंत्र को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए। 
*इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, स्टेनो पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार, प्रधान लिपिक राजू सिंह पवार, वाचक पुलिस अधीक्षक शमशेर बहादुर सिंह, समस्त शाखाओं के शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*