*भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत,तीन घायल**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
 
कर्नलगंज, गोण्डा । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज के चौकी भंभुआ अन्तर्गत भुलियापुर मोड़ के पास कार व पिकप में हुई जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।                                                                    प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना क्षेत्र कर्नलगंज के चौकी भंभुआ अन्तर्गत भुलियापुर मोड़ के पास की है। जहां जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि शुक्रवार को करीब 12 बजे गोण्डा की तरफ से लखनऊ को जा रही कार इकोस्पोर्ट जिसमें पांच लोग सवार थे। थाना क्षेत्र कर्नलगंज के चौकी भंभुआ अन्तर्गत भुलियापुर मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई जो सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। जिससे हुई भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज लाया गया जहाँ से उन्हें गोंडा रेफर किया गया। मृतक व घायल सभी लोग मनकापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मृतक का नाम गिरजेश सिंह व हर्ष सिंह निवासी मनकापुर कस्बा गोंडा है तथा घायलों का नाम दिवाकर सिंह अतुल सिंह व अंकित पाण्डेय बताया गया। वहीं दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए गोण्डा भेज दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*