*डीएम ने जनपदवासियों से की अपील, गर्मी में पशु पक्षियों के लिए रखें पानी**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

गोंडा डीएम डाॅ0 उज्जवल कुमार ने जनसामान्य से अपील की है कि वे अपने घर की छत पर, पेड़ों की डालों पर छोटे टब लटकाकर, नांद अथवा अन्य उपयुक्त स्थानों पर पक्षियों एवं पशुओं के पीने के लिए पानी रखें। 
उन्होंने कहा कि गर्मी का असर बढ़ रहा है, ऐसे में पशु पक्षियों को प्यास लगती है और उन्हें पानी की नितान्त आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के समम में तालाबों व पोखरों में पानी की कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में पशु पक्षी पानी के बिना प्यासे रहते हैं और इधर उधर भटकने को मजबूर होते हैं। उन्होंने अपील की कि यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि इन बेजुबान पशु पक्षियों को बचाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करने के साथ ही उनके पीने के पानी का प्रबन्ध किया जाय।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*