*गोंडा देहात कोतवाली क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार के यहां हजारों रुपये के विद्युत उपकरण की हुई चोरी**गांव से सटे खेत में बने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

पीड़ित पत्रकार द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी पर चोरी होने की दी गई लिखित तहरीर
                                                                                                 गोंडा । जिले के थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत सालपुर पुलिस चौकी से सटे सालपुर सेमरा गांव के वरिष्ठ पत्रकार एच पी श्रीवास्तव के यहां 21 अप्रैल गुरुवार की रात्रि को चोरों द्वारा हजारों रुपए के विद्युत उपकरण पर हाथ साफ कर दिया गया। श्री श्रीवास्तव द्वारा घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस चौकी सालपुर को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनका खेत सालपुर व सिकली पुरवा गांव से सटा हुआ है, जहां पर रहने व सामान रखने के लिए मकान बना हुआ है। उसी मकान के अंदर बिजली से चलने वाला 2 हॉर्स पावर का पानी का पंखा, स्टोप्लाइजर तथा ड्रिल मशीन रखी हुई थी। चोरों द्वारा कमरे का ताला तोड़कर उपरोक्त सभी सामानों को उठा ले गए हैं जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपए की है। उन्होंने बताया कि सुबह जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला था और अंदर उपरोक्त सामान गायब मिला। जिससे उन्होंने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए चौकी में अज्ञात लोगों का नाम दिया है। श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि हमारे यहां इस तरह की चोरी की यह पहली घटना है मेरे जानकारी में अभी तक ऐसी कोई घटना हमारे यहां नहीं हुई है। वहीं चोरी की घटना से आसपास के लोग दहशत में हैं। इस संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जल्द चोरी के सामानों के साथ खुलासा करने की बात की जा रही है। उपरोक्त घटनाक्रम के बारे में दूरभाष के माध्यम से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस चौकी को तहरीर मिली होगी अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी करके उपरोक्त प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*