*बलरामपुर:अन्तरराज्यीय महिला चोर गैंग का खुलासा,तीन महिला चोर गिरफ्तार**भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड व एटीएम कार्ड बरामद**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा
बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय महिला चोर गैंग का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।जिनके कब्जे से भारी मात्रा में आधार कार्ड व एटीम कार्ड बरामद किए गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के नेतृत्व में बैंक चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर भगवतीगंज स्टेट बैंक के पास से समय तीन महिला चोरों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया तथा चेकिंग में उनके पास से कई एटीएम कार्ड और विभिन्न पतों के आधार कार्ड बरामद किये गये।पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि हम लोग मध्य प्रदेश राज्य के राजगढ़ जनपद के कड़िया व गुलखेड़ी के रहने वाले हैं तथा हम लोग सांसी हैं।हम लोग तथा हमारे वहां के अन्य बहुत लोग पूरे भारत में घूम घूम करके बैंकों को रेकी करके वहां से पैसा लेकर निकलने वाले ग्राहकों को धोखा देकर या उन्हे झांसा देकर या पैसा छीनकर भाग जाते हैं तथा हम लोग शादी विवाह में अपने छोटे बच्चों से रेकी कराकर जेवरात की चोरी करा लेते हैं तथा जेवरातों की दुकानो पर जाकर हम लोग धोखा देकर जेवरात की चोरी कर लेते हैं।एटीएम बदलकर भी रुपया निकालकर चोरी कर लेने की बात कही।पकड़े गये तीनों महिला चोरों के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली में संबंधित प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तार महिलाएं सभी मध्य प्रदेश के जनपद राजगढ़ की निवासी है जिनमे फरीता सांसी पत्नी बसन्त सांसी सिसौदिया निवासी ग्राम कड़ियासांसी थाना बोड़ा,करिश्मा पुत्री रमेश सांसी सिसौदिया निवासी ग्राम गुलखेड़ी व चन्दा सांसी पत्नी गौतम सांसी निवासी ग्राम गुलखेड़ी सांसी थाना बोड़ा शामिल हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें