*दूध गर्म करते समय सिलेंडर से लगी आग**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

आज दिनांक 15/04/2022 को समय लगभग 2बजे निवासी शिव योगी एडवोकेट के घर दूध गर्म करते हुए गैस सिलेंडर से आग लग गयी, जिस पर परिवार के सदस्यों ने जूट का बोरा , बालू पानी आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी और अपना भयानक रूप लेना शुरू किया तभी राजन शुक्ला ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी मौके पर मेवालाल चौकी की मोटर साइकिल दस्ता ( पुलिस) व फायर ब्रिगेड पहुंची । स्थति  विकट थी, सारे मोहल्ला के लोग भयभीत होकर परेशान थे, तभी फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थति का जायजा लिया और जान की परवाह न करते हुए जलते हुए गैस सिलेंडर को बाहर निकाल कर पूर्ण रूप से बुझा दिया । नगर बलरामपुर मे भीषण अग्नि दुर्घटना बची। उपस्थित जनता आकलन कर रही थी कि गैस सिलेंडर के फटने के बाद कई मकान क्षति ग्रस्त हो जाते और भारी जन धन की हानि हो सकती थी । तो हम सभी नगर बलरामपुर वासी ऐसी भीषण दुर्घटना से बचाने वाली देवदूत बनकर आयी बलरामपुर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं । फायर ब्रिगेड की टीम के नेतृत्व कर रहे चंद्र भूषण शुक्ल प्राण हथेली पर रखकर इस साहसिक कदम का हम सभी भूरि भूरि प्रशंसा भी करते हैं । और पूरी टीम की  
    और भीषण गर्मी के कारण आप जन मानस से आग्रह करते हैं कि अग्नि दुर्घटना से बचाव अवश्य करें ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*