*‘‘ऑपरेशन गैंगेस्टर’’ के तहत गैंगेस्टर ऐक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तारः-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

माननीय मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 शासन द्वारा पूरे प्रदेश में गैंगेस्टर/एच0एस0/गुण्डा के विरूद्ध 100 दिवसीय चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना करनैलगंज पुलिस को गैंगेस्टर एक्ट के 01 वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुई है।
थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गैंगेस्टर ऐक्ट के वांछित अभियुक्त विनोद कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त का एक संगठित गिरोह है जो अपने व गैंग के साथियों के साथ आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ हेतु चोरी किया करता था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 
विनोद कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना पुत्र भगवती प्रसाद नि0 नकहा बसन्त थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
 मु0अ0सं0-216/21, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर ऐक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*