*कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में भी गरजा प्रशासन का बुल्डोजर**गोंडा(कर्नलगंज): आखिरकार कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में भी प्रशासन का बुल्डोजर चल ही गया जहां**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
अवैध रूप से निर्माण कराए गए मकान को गिरवाया गया। उपजिलाधिकारी हीरालाल के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार पुष्कर मिश्रा ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कराए गये मकान को बुल्डोजर से गिरवा दिया। तहसीलदार ने बताया कि उप जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कराये गये अवैध निर्माण को चिन्हित कर उन्हें कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया है। जिसके अनुपालन में बुधवार को ग्राम शहजोत में खलिहान की भूमि पर राजेश कुमार द्वारा कराये गये अवैध निर्माण को गिरवाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की गई है। जिससे अवैध रुप से कब्जा किए कब्जेदारों में हड़कंप मचा है। एसडीएम ने बताया कि सरकारी भूमि को अवैध तरीके से कब्जा करके निर्माण कराने वाले लोगों के मकान आदि का चिन्हांकन कराया जा चुका है। एक एक करके सभी अवैध अतिक्रमण को हटाया जायेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें