*बेगारी न करना श्रमिक को पड़ा भारी,पिटाई कर तोड़ा हाथ**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम पंचायत कंसापुर में एक श्रमिक को बेगारी न करना मंहगा पड़ा। जहां गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे उसका हाथ टूट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जनपद गोण्डा के थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम पंचायत कंसापुर से जुड़ा है। यहां के निवासी गुरु प्रसाद मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार को कुछ लोग बेगारी करने के लिये बुलाए। तवियत खराब होने की वजह से उसने बेगारी करने से मना कर दिया। इसी को लेकर लोग मजदूर की पिटाई कर दिए, जिसमे उसका हाथ टूट गया। साथ ही शरीर में काफी चोटे आयी हैं। घायल श्रमिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*