*आवश्यकता पड़ने पर सेवक के रूप में उपस्थित रहूंगा : अर्जुन वर्मा**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

गोंडा / श्री लाल बहादुर शास्त्री
 महाविद्यालय, गोंडा के रसायन शास्त्र विभाग के प्रयोगशाला सहायक अर्जुन वर्मा को आज उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित एक समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। महाविद्यालय के  कार्यवाहक प्राचार्य व मुख्य नियंता डॉ जितेंद्र सिंह ने अपने संदेश में श्री अर्जुन वर्मा को अत्यंत धीर गंभीर व जिम्मेदार कर्मी बताया। श्री वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि 30 वर्षों की सेवा के बाद विभाग से विदा जरूर हो रहे हैं परंतु जब कभी उनकी जरूरत समझी जाएगी वह विभाग में एक सेवक के रूप में उपस्थित हो जाए करेंगे। रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ शरद चंद्र मिश्रा ने कहा कि श्री वर्मा ने तीन दशकों तक विभाग को अपना सक्रिय व महत्वपूर्ण योगदान दिया। रसायन शास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ पुष्यमित्र मिश्रा ने कहा कि श्री वर्मा के सेवानिवृत्त होने से विभाग को अपूर्णनीय क्षति हुई है। वे शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहते थे। विदाई समारोह में श्री वर्मा को प्रतीक चिन्ह तथा अंग वस्त्र भेंट किए गए। इस अवसर पर शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ मंसाराम वर्मा, गणित विभागाध्यक्ष डॉ संजय पांडेय, रसायन शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर मनोज मिश्रा आदि ने अपने संबोधन में श्री वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डॉ दिलीप शुक्ला, डॉक्टर बी बी  विश्वकर्मा,श्री मनीष शर्मा डॉ आनंद सिंह, सुधीर तिवारी, जितेंद्र  प्रसाद, श्रीमती आशा श्री दीपू, श्री शोभा राम आदि मौजूद रहे।
डॉ शैलेंद्र नाथ मिश्र
मीडिया प्रभारी 
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*