*महिला को बिक्री करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-**ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो मंड़ल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत ह्यूमन ट्रैफिकिंग के वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों एवं प्रभारी एएचटीयू को दिए थे ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना एएचटीयू व थाना कटराबाजार की संयुक्त टीम द्वारा लड़की को बिक्री करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी अभियुक्त-नानबाबू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बिक्री के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा वहां पैसै लेकर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना एएचटीयू पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
 नान बाबू पासवान पुत्र चुन्नू पासवान नि0 ग्राम गन्डाही अहिरनपुरवा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0-79/22, धारा 363,370 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
 सुधीर कुमार सिंह प्र0नि0 कटराबाजार मय टीम।
 उ0नि0 देवेन्द्र प्रसाद तिवारी थाना एएचटीयू मय टीम।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*