*नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन कराने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तारः-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन कराने का वांछित अभियुक्त अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसका विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन कराया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल जब्बार नि0 भुइगॉवा बखरौली थाना छपिया जनपद गोण्डा
मु0अ0सं0-93/22, धारा 363,366,368 भादवि 3(2)5 एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट व 3(5)(1) धर्म संपरिवर्तन अधिनियम थाना छपिया जनपद गोण्डा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*