*ब्लाकों में आयोजित हुआ स्वावलम्बन कैम्प**योजनाओं की दी गयी जानकारी, भराये गये आवेदन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*







ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया है कि मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत जनपद के सभी ब्लाकों में महिला कल्याण विभाग द्वारा स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया। कैम्प में अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए आवेदन भराये गये। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए अभियान चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत मनकापुर में प्र. सेंटर मैनेजर श्रीमती दीपशिखा शुक्ला, वजीरगंज में विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जे.पी. यादव, नवाबगंज में स्टाफ नर्स श्रीमती रूकमणि, तरबगंज में आउटरीच वर्कर ध्रुवचन्द्र, झंझरी में महिला कल्याण अधिकारी ज्योत्सना सिंह, रूपईडीह में आंकड़ा विश्लेषक शिवगोविन्द वर्मा, इटियाथोक में सामाजिक कार्यकर्ता नीलम सरोज, मुजेहना में आउटरीच वर्कर सिद्धनाथ पाठक, बभनजोत व छपिया में परामर्शदाता जितेन्द्र मिश्रा, बेलसर व पंडीकृपाल में संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, करनैलगंज व हलधरमऊ में सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार राव, परसपुर में उमेश कुमार व कटरा बाजार में जिला समन्वयक राजकुमार आर्य द्वारा कैम्प आयोजन किया गया। कैम्प के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए लाभार्थियों का चिन्हाकन किया गया। *9 मई को फिर आयोजित होगा कैम्प* जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि अब 9 मई 2022 को समस्त ब्लाकों में स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन होगा।
         उन्होंने लोगों से अपील किया है कि कैम्प में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवेदन पूर्ण करायें। उन्होने बताया कि यह कैम्प प्रत्येक माह आयोजित किये जायेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*