*विद्युत समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता को सौंपा ज्ञापन**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र करनैलगंज अन्तर्गत विकास खण्ड हलधरमऊ क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को पहाड़ापुर निवासी अजय श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को साथ में लेकर अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड तृतीय करनैलगंज प्रसून त्यागी से मुलाकात की और विद्युत समस्या को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बिजली आपूर्ति न होने के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई की दिक्कत व अनेकों प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उक्त समस्या के संबंध में अजय श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहुत चरमराई हुई है जिससे लोग इस भीषण गर्मी में सो नहीं पाते हैं और रात्रि भर बिजली आने की आस लगाए करवटें बदलते रहते है साथ ही रतजगा करते हुए टहलते नजर आते हैं। वहीं छात्र छात्राओं को भी पढ़ाई करने में भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिशाषी अभियंता ने लोगों को आश्वासन दिया कि 1 मई से सम्भवतः बिजली की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा और बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से होने लगेगी। इस मौके पर अजय श्रीवास्तव व बसालतपुर प्रधान प्रतिनिधि अनिरुद्ध श्रीवास्तव, मनोज कुमार शुक्ला, पवन पाण्डेय, सुधीर श्रीवास्तव सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*