*अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा,बाप-बेटी की मौत,वाहन फरार**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
करनैलगंज/गोण्डा - तेज रफ्तार से जा रहे अंतन्त्रित वाहन ने एक ही परिवार की दो निन्दगी तबाह कर दिया। सड़क पर बेपरवाह फर्राटा भर रहे वाहन की चपेट में आने से बाप - बेटी की दर्दनाक मौत से गांव में मातम छा गया। मिली जानकारी के मुताबिक करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कोंचा कासिमपुर निवासी रामसेवक उम्र करीब 42 वर्ष अपनी बेटी चाँदनी 12 वर्ष को लेकर इलाज कराने गया था इसी दौरान सिकिहा मोड़ के पास करनैलगंज गोण्डा मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दुर्घटना में चांदनी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रामसेवक को गम्भीरावस्था में सीएचसी ले जाया गया वहाँ से उसे गोण्डा रेफर कर दिया गया, लेकिन स्थित ठीक न होने के नाते डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज हेतु लखनऊ रेफर कर दिया और लखनऊ ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गयी। परिवार में एक साथ दो मौतों से पूरे गांव में मातम छा गया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें